Home > National > टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने किया ट्वीट, कही ये बात
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने किया ट्वीट, कही ये बात
जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम एक कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गईं। इस हार के...


X
जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम एक कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गईं। इस हार के...
- Story Tags
- Ramnath kovind
जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम एक कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गईं। इस हार के बाद टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। हॉकी के अलावा कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उनका सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर में होगा। वहीं, एथलेटिक्स में भारत को निराशा हाथ लगी है। हालांकि गोल्फ में भारत के मेडल जीतने की उम्मीदें बढ़ गई है। महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन और उनके साहस की तारीफ करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, 'भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया और अपने शानदार प्रदर्शन से हर भारतीय का दिल जीत लिया. हमें आप सभी पर गर्व है.'
Tags: Ramnath kovind
Next Story