कल प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर करेंगे 'मन की बात'

  • whatsapp
  • Telegram
कल प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर करेंगे मन की बात
X





प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सत्ताईस सितंबर को सुबह ग्यारह बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। इस एक सौ अड़तीसवीं कड़ी का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क के साथ-साथ आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल पर भी होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

Next Story
Share it