वियतनाम नौका हादसा: 15 भारतीयों के शव भारत रवाना

  • whatsapp
  • Telegram
वियतनाम नौका हादसा: 15 भारतीयों के शव भारत रवाना
X


वियतनाम में हुए दर्दनाक नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शव भारत के लिए रवाना कर दिए गए हैं। भारतीय दूतावास के अनुसार, वियतनाम एयरलाइंस की उड़ान VN-979 से शव हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई भेजे गए हैं, जहां इनके स्थानीय समयानुसार रात 9 बजकर 30 मिनट पर पहुंचने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु की राज्य सरकारें पार्थिव शवों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगी।

भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने हादसे के बाद राहत और समन्वय में सहयोग के लिए फू क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र, आन जियांग प्रांत, हो ची मिन्ह सिटी के विदेश विभाग, वियतनाम के विदेश मंत्रालय और अन्य सभी एजेंसियों का आभार व्यक्त किया है। भारतीय मिशन ने इस दुखद घड़ी में संवेदना, प्रार्थनाओं और सहयोग के लिए वियतनाम के लोगों का भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वियतनामी मित्रों के समर्थन और संवेदनाओं ने भारत को संबल दिया।




Next Story
Share it