विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
नीट परीक्षा मुद्दे को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर...

नीट परीक्षा मुद्दे को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर...
नीट परीक्षा मुद्दे को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पैरा एथलीट दिलीप गावित को स्वर्ण पदक और मोहम्मद बासिल को पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने सदन की ओर से सभी खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को देश का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
इसके तुरंत बाद, विपक्षी सदस्यों ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सदस्यों का अधिकार है और यह सदन की सबसे महत्वपूर्ण कार्यवाही होती है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।





