विदेश मंत्री ने मिड-करियर प्रशिक्षण ले रहे 2011 बैच के आईएफएस अधिकारियों से बातचीत की

  • whatsapp
  • Telegram
विदेश मंत्री ने मिड-करियर प्रशिक्षण ले रहे 2011 बैच के आईएफएस अधिकारियों से बातचीत की
X





विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज 'मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम - (टू)' में हिस्सा ले रहे 2011 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारियों से बातचीत की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में पड़ोसी पहले की नीति और सप्लाई चेन के जोखिम को कम करने जैसे विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने हमारी कूटनीति के लिए अलग-अलग समाजों के तानेबानों को समझने तथा क्षेत्रीय स्तर पर ध्यान केंद्रित करने के महत्व पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बड़ी ज़िम्मेदारियाँ संभालने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Next Story
Share it