भारत आज ‘अमृत काल’ के परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है, जहां युवाओं की ऊर्जा कड़ी मेहनत 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करेगी: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत आज ‘अमृत काल’ के परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है, जहां युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और कड़ी मेहनत 2047...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत आज ‘अमृत काल’ के परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है, जहां युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और कड़ी मेहनत 2047...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत आज ‘अमृत काल’ के परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है, जहां युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और कड़ी मेहनत 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करेगी।
एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे लेख में उन्होंने कहा कि पिछले दशक में भारत ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और तकनीक के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी निभाने और अनुशासन व सामूहिक प्रयास के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
उपराष्ट्रपति ने महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि, शिक्षा, विज्ञान और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, और लाखों महिलाएं लखपति दीदी और नमो ड्रोन दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत नीतियों के चलते देश में शांति और विकास का माहौल बना है तथा भारत बुनियादी ढांचे और जनकल्याण योजनाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।





