श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानराशि की गिनती में लगे 23 कर्मचारियों का इस्तीफा
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि की गिनती के काम में लगे 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इन कर्मचारियों के इस्तीफे को...
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि की गिनती के काम में लगे 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इन कर्मचारियों के इस्तीफे को...
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि की गिनती के काम में लगे 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इन कर्मचारियों के इस्तीफे को चढ़ावे में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद व्यवस्था में किए गए बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी करनी होगी। इसके साथ ही छुट्टियों में भी बदलाव किया गया है। इन कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद अब दान राशि की गिनती के लिए 13 कर्मचारी शेष बचे हैं।
वहीं चढ़ावे की गिनती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की जा रही है। अब इस काम के लिए अलग से विशेष कर्मचारी रखे जाएंगे। इन कर्मचारियों को पुलिस से सत्यापित कैरेक्टर सर्टिफिकेट देना होगा और बिना जेब वाली विशेष ड्रेस पहनकर काम करना होगा, जिससे दान राशि की निगरानी और पारदर्शी बनाई जा सके। मामले की जांच कर रही पुलिस की विशेष टीम जांच का दायरा बढ़ाते हुए आरोपी लव कुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा से भी पूछताछ कर रही है। इस बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र आज अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियरों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और नई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्री मिश्र कल राम कथा संग्रहालय में निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में ट्रस्ट के नव नियुक्त अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन पहली बार आधिकारिक रूप से शामिल होंगे।





