प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, विकसित भारत संकल्प सभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े अयोध्या से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी लखनऊ के हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल से कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वाराणसी से, जबकि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा नोएडा से कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गाजियाबाद से उपस्थित रहेंगे। साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज से, प्रदेश सह-प्रभारी प्रदीप वर्मा सीतापुर से और प्रदेश सह-प्रभारी अनंत ओझा बुलंदशहर से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन सभी स्थानों पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में पार्टी पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी जुड़ेंगे।





