राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26/11 हमलों में शहीद हुए जवानों, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

  • whatsapp
  • Telegram
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26/11 हमलों में शहीद हुए जवानों, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की
X


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 2008 में हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान आतंकवाद का बहादुरी से मुकाबला करने वाले वीर जवानों, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्ट्रपति ने कहा कि उनका बलिदान और निस्वार्थ सेवा हमेशा देश की स्मृतियों में अंकित रहेगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद लोगों के जीवन को तबाह कर सकता है, लेकिन साहस, करुणा और दृढ़ संकल्प से एकजुट राष्ट्र की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूरा देश इस हमले में जीवित बचे लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों को समाप्त करने और अधिक शांतिपूर्ण तथा मानवीय विश्व के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दोहराया।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों और आतंकवादियों से मुकाबला करने वाले जांबाज सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पोस्‍ट में उपराष्ट्रपति ने बहादुर सुरक्षाकर्मियों के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति कतई बर्दाश्‍त नहीं करने की नीति पर अडिग है और हमलों के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि आतंकवाद को परास्त करने तथा शांति और सुरक्षा बनाए रखने के संकल्प में पूरा देश एकजुट है।

Next Story
Share it