सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, कॉलेजियम ने भेजे नाम

  • whatsapp
  • Telegram
सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, कॉलेजियम ने भेजे नाम
X




सुप्रीम कोर्ट को जल्द ही तीन नए जज मिल जाएंगे। इसके लिए कॉलेजियम ने तीन प्रमुख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। इनमें गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

कॉलेजियम की ओर से केंद्र सरकार को ये नाम भेज दिए गए हैं। केंद्र की मंजूरी के बाद ये तीनों न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में पदभार ग्रहण करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस समेत कुल 38 जज का पद सेंक्शन है जिसमें 34 पद पर जस्टिस कार्यरत हैं चार पद खाली हैं।

Next Story
Share it