अमरनाथ यात्रा: दो दिन में 32 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

  • whatsapp
  • Telegram
अमरनाथ यात्रा: दो दिन में 32 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
X


वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष काफी जोश और उत्साह के साथ शुरू हुई है। यात्रा के पहले दो दिनों में 32 हजार 313 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए।

इस बीच, यात्रा का चौथा जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। इस जत्थे में 291 वाहनों में कुल 6 हजार 731 श्रद्धालु शामिल हैं।

इनमें 4 हजार 131 श्रद्धालु 139 वाहनों में पारंपरिक पहलगाम मार्ग से रवाना हुए, जबकि 2 हजार 590 श्रद्धालु 152 वाहनों में बालतल मार्ग से यात्रा के लिए निकले। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।



Next Story
Share it