इस वर्ष अगस्त में एल.एफ.पी.आर. बढ़कर 55.6% हुई: सांख्यिकी मंत्रालय
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बताया है कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की समग्र श्रम बल सहभागिता दर (एल.एफ.पी.आर.) इस...
X
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बताया है कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की समग्र श्रम बल सहभागिता दर (एल.एफ.पी.आर.) इस...
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बताया है कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की समग्र श्रम बल सहभागिता दर (एल.एफ.पी.आर.) इस वर्ष अगस्त में बढ़कर 55.6% हो गई है, जबकि जुलाई 2026 में यह 55.4% थी।
मंत्रालय के इस वर्ष अगस्त आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी प्रकार का रुझान देखा गया है, जहां 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की एल.एफ.पी.आर अगस्त 2026 में बढ़कर 58.2% हो गई, जबकि जुलाई 2026 में यह 58% थी। सर्वेक्षण के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में, एल.एफ.पी.आर अगस्त 2026 में पिछले महीने की तुलना में 50.4% पर स्थिर रही।
Next Story