त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा 6,200 से ज्यादा विशेष ट्रेन फेरे

  • whatsapp
  • Telegram
त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा 6,200 से ज्यादा विशेष ट्रेन फेरे
X




त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रियों को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के लिए इस साल त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों के 6,200 से अधिक फेरे संचालित करने की योजना बनाई गई है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में करीब 30 प्रतिशत अधिक है।

पिछले साल त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे संचालित किए गए थे। इस साल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जाएगा।

इसके अलावा, उत्तर रेलवे ने इस साल 42 नई ट्रेनों को नियमित किया है। रेलवे के इन प्रबंधों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और उनकी यात्रा को सुरक्षित व आरामदायक बनाना है।


Next Story
Share it