आज मेघालय के शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

  • whatsapp
  • Telegram
आज मेघालय के शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
X




गृह मंत्री अमित शाह आज मेघालय के शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में पर्यटन, कृषि एवं बागवानी, निवेश, खेल, बुनियादी ढांचा, संपर्क सुविधा और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए तैयार किए जा रहे ‘नॉर्थ ईस्ट विजन प्लान-2047’ पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार, पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उत्तर पूर्वी परिषद सदस्य और केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Next Story
Share it