संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व...
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व...
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्री इस महीने की 26 तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी करेंगे। यात्रा के दौरान वे विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।
दुनिया के शीर्ष नेता, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 22 से 28 सितंबर तक होने वाली वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के लिए पंहुच रहे हैं। वहीँ, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। डॉ. जयशंकर इस महीने की 26 तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की अध्यक्षता इस वर्ष “विश्वास बहाल करना, बदलाव का प्रबंधन करना: ऐसी संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था जो सभी के लिए काम करे” विषय के तहत हो रही है।
महासभा में संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने देशों की प्राथमिकताओं और रुख को सामने रखेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुत्तेरेश ने विश्व नेताओं से अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि शांति, गरिमा, न्याय और मानवता के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए और बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है।
गुत्तेरेश इस वर्ष महासचिव के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने अंतिम सत्र में हिस्सा ले रहे हैं। उनका कार्यकाल इस वर्ष के अंत में समाप्त होने वाला है।
उच्च स्तरीय सत्र के दौरान वैश्विक संघर्षों, विकास, जलवायु परिवर्तन, मानवीय चुनौतियों और अन्य महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।





