सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर AK-47 से की फायरिंग : चार की मौत, तीन घायल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर AK-47 से की फायरिंग : चार की मौत, तीन घायल

सुकमा

छत्तीसगढ़ के सुकमा स्थित सीआरपीएफ के लिंगलपल्ली कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर AK-47 से फायरिंग की है। फायरिंग में चार जवानों की मौत हुई है। साथ ही चार जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन है। उसे सीआरपीएफ कैंप में कस्टडी में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप की है। देर रात करीब 3.15 बजे CRPF जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है। देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। अन्य जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई। गोली चलाने वाले जवान को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान रितेश ने विवाद के बाद गोली चलाया है। मगर अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था आरोपी जवान

घायल 5 जवानों को कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान 3 जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें चॉपर से रायपुर रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश या मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान ने फायरिंग की। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था। आरोपी जवान कई दिनों से परेशान था।

मृतक जवानों के नाम

1. धनजी- आरक्षक

2. राजीव मंडल- आरक्षक

3. राजमणि कुमार यादव

4. धर्मेंद्र कुमार

घायल जवानों के नाम

1. धनंजय सिंह

2. धर्मात्मा कुमार

3. मलैया रंजन महाराणा


CM बघेल बोले- ऐसी घटनाएं दोबारा न हों...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। बघेल ने घटना में मरने वाले जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।

Next Story
Share it