भारत-कनाडा CEPA: 5वें दौर की वार्ता आज से ओटावा में
भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट यानी CEPA पर आज से 5वें दौर की बातचीत शुरू होगी। दोनों देशों के बीच यह...

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट यानी CEPA पर आज से 5वें दौर की बातचीत शुरू होगी। दोनों देशों के बीच यह...
भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट यानी CEPA पर आज से 5वें दौर की बातचीत शुरू होगी। दोनों देशों के बीच यह वार्ता कनाडा की राजधानी ओटावा में होगी और 9 अक्टूबर तक चलेगी।
बातचीत का नेतृत्व दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार करेंगे। भारत और कनाडा का लक्ष्य 2026 के अंत तक इस व्यापार समझौते को पूरा करना है। इससे पहले 18 सितंबर को नई दिल्ली में बातचीत का चौथा दौर पूरा हुआ था। मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने CEPA वार्ता को साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। दोनों नेताओं ने ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई थी। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को करीब 4 लाख 65 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाने की साझा उम्मीद जताई है।





