दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल से जुड़े मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में पटाखों के...

दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल से जुड़े मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में पटाखों के...
दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल से जुड़े मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध का प्रावधान रहा है। सुप्रीम कोर्ट पहले भी NCR में पटाखों पर रोक को लेकर राज्यों को निर्देश दे चुका है।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ग्रीन पटाखों को लेकर कुछ नरमी के संकेत दिए थे। हालांकि, ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति को लेकर अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार से सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श कर ऐसी नीति तैयार करने को कहा था, जिसमें वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पटाखा उद्योग से जुड़े हितों के बीच संतुलन बनाया जा सके। आज की सुनवाई में इस मामले को लेकर कोर्ट के रुख पर स्पष्टता आने की संभावना है।





