झारखंड PSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी, SC में सुनवाई आज

  • whatsapp
  • Telegram
झारखंड PSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी, SC में सुनवाई आज
X




झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष होने की संभावना है।

यह जनहित याचिका कार्यकर्ता हरिशरण देवगण ने अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से दायर की है। याचिका में झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित की गई थी।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है और परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच राज्य सीआईडी के बजाय केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए। याचिका में लोक सेवकों और परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

Next Story
Share it