दिल्ली में Quad बैठक: विश्वसनीय सप्लाई चेन मजबूत करने पर जोर
राजधानी दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक की चर्चाएं सहयोग की मुख्यत चार प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित रही।...

राजधानी दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक की चर्चाएं सहयोग की मुख्यत चार प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित रही।...
राजधानी दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक की चर्चाएं सहयोग की मुख्यत चार प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित रही। विदेश मंत्रालय में अमेरिका डिविजन के एडिशनल सेक्रेट्ररी के नागराज नायडू ने बताया कि यह मंच लगातार एक व्यावहारिक और कार्य-उन्मुख सहयोग तंत्र के रूप में विकसित हो रहा है, जो क्षेत्र के देशों के लिए ठोस और वास्तविक लाभ प्रदान करने पर केंद्रित है।
उन्होंने बताया कि क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग ने क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव फ्रेमवर्क की घोषणा की है। नायडू ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विश्वसनीय और लचीली क्रिटिकल मिनरल्स आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना है, जिसमें खनन, प्रसंस्करण, रीसाइक्लिंग और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फ्रेमवर्क के तहत सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि विनियामक प्रथाओं, निवेश सुविधा, रीसाइक्लिंग तकनीकों और उन्नत विनिर्माण को मजबूती दी जा सके।





