अयोध्या राम मंदिर दान विवाद में SIT की बड़ी जांच!

  • whatsapp
  • Telegram
अयोध्या राम मंदिर दान विवाद में SIT की बड़ी जांच!
X



अयोध्या राम मंदिर दान विवाद मामले की जांच कर रही SIT आज लखनऊ लौटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है। टीम ने अयोध्या में 6 दिन तक जांच और मुख्य ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र सहित 60 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

एसआईटी की जांच में दान की गिनती और बैंक तक रकम पहुंचाने की प्रक्रिया की सघन पड़ताल की गई है। सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सबूत भी मिले हैं। इस प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अधिकतम 15 दिनों के भीतर एक पूर्ण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सीएम ने साफ कहा है कि इस मामले में जो बी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
Share it