115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी की छात्रवृत्ति और पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  • whatsapp
  • Telegram
115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी की छात्रवृत्ति और पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
X





राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वर्ष 2024 और 2025 के लिए 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी की छात्रवृत्तियां और पुरस्कार प्रदान करेंगी। बृहस्‍पतिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहेंगे।

संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित ये छात्रवृत्ति और पुरस्कार विजेता पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा, ये प्रतिष्ठित कलाकार संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और आदिवासी कला, कठपुतली और अन्य सम्‍बंधित नाट्य कला सहित प्रदर्शन कला के सभी रूपों से जुड़े हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अकादमी पुरस्कार न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धि के सर्वोच्च मानक का प्रतीक हैं, बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को भी मान्यता देते हैं। अकादमी फैलोशिप के सम्मान के साथ 3 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। अकादमी पुरस्कार के साथ 1 लाख रुपये की नकद राशि के अलावा एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम भी दिया जाता है।

Next Story
Share it