12वें BRICS संसदीय मंच का आज अंतिम दिन, वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा

  • whatsapp
  • Telegram
12वें BRICS संसदीय मंच का आज अंतिम दिन, वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा
X




नई दिल्ली के संविधान सदन में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का आज दूसरा और अंतिम दिन है। सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों के संसदीय प्रतिनिधि वैश्विक चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

सम्मेलन के पहले दिन वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग, संकटों से उबरने की क्षमता और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने संवाद, आपसी सम्मान और सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

आज सम्मेलन के समापन पर संयुक्त वक्तव्य अपनाए जाने की उम्मीद है। पिछले महीने दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद यह संसदीय मंच भारत के लिए वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने और ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूती से उठाने का एक और अवसर है।

Next Story
Share it