National - Page 133
रूस जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 9 मई को विजय दिवस परेड में होंगे शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को मॉस्को में विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए रूस जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। रूस को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि रक्षा मंत्री परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्गों पर चार हजार तीन सौ से अधिक घोड़ा-खच्चर संचालक तीर्थयात्रियों की सेवा में तैनात रहेंगे
इस बार केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्गों पर चार हजार तीन सौ से अधिक घोड़ा-खच्चर संचालक तीर्थयात्रियों की सेवा में तैनात रहेंगे। केदारनाथ धाम के लिए अब तक दो हजार चार सौ तिरानब्बे संचालकों ने पांच हजार से अधिक घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण करवाया है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक करीब 18 किलोमीटर की...
प्रधानमंत्री कल विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से मुंबई में शुरू हो रहे चार दिवसीय विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन ऑडियो विजुअल और एंटरटेनमेंट उद्योग के भविष्य पर चर्चा के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा। इस समिट के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में फाइनल्स में जगह...
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
आज अक्षय तृतीया है। इस तिथि का अपना महत्व है। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आप सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं। मानवता को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी...
कश्मीर के पुंछ में राफेल विमान गिरने का पाकिस्तानी दावा गलत
पाकिस्तान समर्थक कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर झूठा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक भारतीय राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इस मामले में सरकारी संचार एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने दावे को खारिज करते हुए इसे गलत बताया है। पीआईबी ने अपनी...
14 मई को अगले CJI के रूप में शपथ लेंगे जस्टिस बी.आर. गवई
भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश के तौर पर न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई के नाम पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है। अब वो मौजूदा CJI संजीव खन्ना की जगह लेंगे। जस्टिस गवई 14 मई को देश के 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। जस्टिस गवई इस समय सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजों में से एक हैं। सुप्रीम...
न्यायमूर्ति भुषण रामकृष्ण गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भुषण रामकृष्ण गवई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति गवई को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है और उनकी नियुक्ति अगले महीने की 14...
कांग्रेस ने हटाया विवादित पोस्ट, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से एक विवादित पोस्ट हटा लिया है। यह पोस्ट हाल ही में कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी पर किया गया था, जिससे सोशल मीडिया पर बहस और विवाद उत्पन्न हुआ था। कांग्रेस पार्टी को इस पोस्ट पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा,...
राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे । रायबरेली पहुंचकर उन्होंने कुंदनगंज में सोलर रूफ़ टॉप प्लांट और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके उपरांत कांग्रेस सांसद कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा बैठक में...
5 जून को राम दरबार की स्थापना के साथ राममंदिर का निर्माण होगा पूर्ण
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर के मुख्य शिखर पर आज 42 फुट ऊंचा ध्वज दंड स्थापित किया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर परकोटे में बने 6 मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना का काम कल से शुरू होगा। अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण का काम लगभग...
कल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा का होगा शुभारंभ
प्रदेश में कल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जायेगी। शासन-प्रशासन ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धामों पर विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतज़ाम किए गए हैं। ज़िला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए...
मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानियों को आज जाना होगा वापस
मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को मिली छूट आज खत्म हो रही है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने का आज आखिरी दिन है। आज के बाद से देश के किसी भी कोने में अगर कोई भी पाकिस्तानी नागरिक अवैध तरीके से रहता पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। भारत में गैरकानूनी रूप से...














