24 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन
लिए चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इन सभी सीटों पर 18 जून को...
लिए चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इन सभी सीटों पर 18 जून को...
लिए चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इन सभी सीटों पर 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं, उनमें अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और कर्नाटक प्रमुख हैं। कुल 24 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।
इन राज्यों से राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई है।
नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी सीटों पर चुनावी तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों ने इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने राजनीतिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं।





