26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल

  • whatsapp
  • Telegram
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल
X




सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चली अपनी भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना अनशन खत्म किया। वांगचुक ने कहा कि यह निर्णय लंबी बातचीत और विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। उन्होंने देश में किसी भी तरह की हिंसा की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाने की बात कही।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से सोनम वांगचुक से डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या बनाए रखने और जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुधारने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रधानमंत्री की अपील के बाद वांगचुक ने ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना अनशन समाप्त किया।

उन्होंने कहा कि उनकी मांगों और मुद्दों को लेकर विभिन्न स्तरों पर बातचीत जारी रही। वांगचुक के अनुसार, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने या तो उनसे मुलाकात की या फिर भूख हड़ताल समाप्त करने के आग्रह वाले पत्रों पर हस्ताक्षर किए।

वांगचुक ने कहा कि बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के उद्देश्य से उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है।

Next Story
Share it