National - Page 333
पीएम मोदी ने गिफ्ट सिटी में हुई ग्लोबल फिनटेक की बैठक में भाग लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां की गिफ्ट सिटी में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फोरम की बैठक में भाग लिया। पीएम मोदी ने 'एक्स पर पोस्ट किया, आज गिफ्ट सिटी में ग्लोबल फिनटेक फोरम में भाग लिया। यह वित्त और प्रौद्योगिकी में प्रतिभाशाली दिमागों का एक बड़ा संगम था, जिसमें डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए...
दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में बढ़ा भारत का कद, शीर्ष पायदान पर 6 देश काबिज
दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की सूची जारी हो गई। इस बार शीर्ष पायदान पर एक नहीं बल्कि 6 देश काबिज हैं। ये देश अपने नागरिकों को 194 स्थानों पर वीजा फ्री एंट्री की ताकत रखते हैं। वहीं, इस लिस्ट में अब भारत का कद भी बढ़ा है। भारत 80वें स्थान पर पहुंच गया है। 2023 में भारत लिस्ट में 83वें...
अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे मंदिर आंदोलन के महारथी लाल कृष्ण आडवाणी
भाजपा के वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में आंदोलन करने वाले लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। आडवाणी के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण देने के...
अब ऐसा नहीं है कि भारत को आंख दिखा के जो चाहे सो निकल जाए’, चीन के बदलते रुख पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स में भारत को लेकर प्रकाशित लेख का मुद्दा लंदन में उठा दिया। बुधवार को उन्होंने कहा कि बीजिंग ने भी भारत को बड़े वैश्विक आर्थिक खिलाड़ी और रणनीतिक शक्ति के तौर पर स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने कह दिया कि अब कोई भी भारत को आंख दिखाकर बचकर...
विश्व हिन्दू परिषद ने कहा हर स्थान पर वोट बैंक तलाशती है कांग्रेस
अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के फैसले की भत्र्सना करते हुये विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को हमेशा से ही वोट बैंक की चिंता लगी रहती है। विहिप नेता शरद शर्मा...
प्रधानमंत्री ने उस्मान मीर द्वारा गाया गया भक्ति भजन "श्री रामजी पधारे" साझा किया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उस्मान मीर द्वारा गाया और ओम् दवे तथा गौरांग पाला द्वारा संगीतबद्ध किया गया भक्ति भजन "श्री रामजी पधारे" साझा किया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “अयोध्या नगरी में श्री रामजी के पधारने को लेकर हर ओर उमंग और उल्लास है। उस्मान मीर जी का यह मधुर राम भजन...
राम मंदिर गर्भगृह में लगा सोने का दरवाजा, 3 दिन में लगेंगे सोने के 13 और दरवाजे
श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले रामलला के भक्तों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। राम लला के गर्भगृह का मुख्य द्वार सोने से बनाया गया है। इसे मंदिर के मुख्य द्वार के तौर पर स्थापित कर दिया गया है। इस दरवाजे की कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। साथ ही जानकारी मिल रही है कि ऐसे करीब 13 सोने के...
पीएम मोदी ने किया वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन, अपार व्यावसायिक संभावनाओं का खुलेगा द्वार
गांधीनगर , (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का मंगलवार को उद्घाटन किया। मोदी ने मंगलवार को यहां वैश्विक नेताओं और शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की और दुनिया के सबसे बड़े 'ग्लोबल...
मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग, अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी
भारत और पीएम नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके बावजूद देश के लोगों की नाराजगी अब तक कम नहीं हुई है। मेरठ के 25 परिवारों ने भी मालदीव में सर्दियों की छुट्टियां मनाने का प्लान टाल दिया है। उन्होंने वहां होटल बुकिंग से लेकर हवाई यात्रा...
चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह 13, 20 और 27 जनवरी को नहीं होगा
गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह की रिहर्सल के कारण ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह 13 और 27 जनवरी, 2024 को (यानी 13, 20 और 27 जनवरी) के बीच नहीं होगा।
सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) का पदभार संभाला
सतीश कुमार ने पांच जनवरी, 2024 को रेल मंत्रालय में रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक) का कार्यभार संभाल लिया है। वे भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं। कुमार मार्च, 1988 में भारतीय रेलवे में शामिल हुए और उनके पास 34 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। एमटीआरएस,...
समुद्री डाकुओं की अब खैर नहीं! अरब सागर में पहुंचे भारत के 10 युद्धपोत, पाकिस्तान ने भी शुरू की गश्त
भारत ने अरब सागर में समुद्री निगरानी बढ़ा दी हैं। भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकूओं और अपहरण की घटनाओं को देखते हुए यहां 10 युद्धपोत तैनात किए हैं। नौसेना ने 10 दिनों के भीतर यहां युद्धपोतों की संख्या दोगुनी कर दी है। वाॅरशिप पर नेवी के हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं। अरब सागर में समुद्री डाकूओं...














