BJP सरकार बनने के बाद बंगाल में विकास को नई गति मिली- राजनाथ सिंह

  • whatsapp
  • Telegram
BJP सरकार बनने के बाद बंगाल में विकास को नई गति मिली- राजनाथ सिंह
X




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। अपनी यात्रा के क्रम में राजनाथ सिंह ने कोलकाता में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। यह प्रेस वार्ता भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले 'सेवा से संकल्प अभियान' को लेकर आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में विकास को नई गति मिली है। साथ ही, भाजपा सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल की विरासत को लगातार आगे बढ़ा रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होना, उनकी सेवा, संकल्प और देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। पीएम मोदी के यदि पूरे जीवन को एक शब्द में बयां किया जाए तो वह है जनसेवा। दरअसल भारतीय जनता पार्टी, उसके सहयोगी दलों, समग्र एनडीए परिवार, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और देश की जनता के सहयोग से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

Next Story
Share it