BJP मुख्यालय में आज 3 बड़ी बैठकें, नितिन नवीन की नई टीम को लेकर मंथन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद आज राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में तीन अहम बैठकें होंगी। आज दिन भर चलने वाली तीन...
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद आज राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में तीन अहम बैठकें होंगी। आज दिन भर चलने वाली तीन...
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद आज राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में तीन अहम बैठकें होंगी। आज दिन भर चलने वाली तीन अलग-अलग बैठकों में नए पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रमों के साथ अन्य संगठन विषयों पर चर्चा की जाएगी।
पहली बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा। दूसरी बैठक 'मोदी @25' कार्यक्रम को लेकर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। तीसरी बैठक शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें नितिन नवीन के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।





