NEET-UG 2026 पेपर लीक: 13 आरोपियों पर CBI का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, सबूत नष्ट करने,...
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, सबूत नष्ट करने,...
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, सबूत नष्ट करने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।
CBI ने चार्जशीट में 360 गवाह, 422 दस्तावेज और 43 अहम साक्ष्य शामिल किए हैं। सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। जांच एजेंसी ने 12 मई 2026 को मामला दर्ज करने के बाद 92 ठिकानों पर छापेमारी की और डिजिटल उपकरणों समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए।
CBI के मुताबिक, पेपर लीक के स्रोत से लेकर लाभार्थी अभ्यर्थियों तक की पूरी कड़ी का खुलासा किया गया है। मामले में NTA के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के तीन विषय विशेषज्ञों समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खाते, लॉकर और डीमैट अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। CBI ने कहा है कि मामले में आगे की जांच और फॉरेंसिक विश्लेषण जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







