राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओलचिकी लिपी के शताब्दी वर्ष समारोह में हुईं शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन लौहनगरी के जमशेदपुर स्थित करनडीह में हुआ। यहां उन्होंने जाहेर थान में विधिवत पूजा-अर्चना की और पंडित रघुनाथ...

X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन लौहनगरी के जमशेदपुर स्थित करनडीह में हुआ। यहां उन्होंने जाहेर थान में विधिवत पूजा-अर्चना की और पंडित रघुनाथ...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन लौहनगरी के जमशेदपुर स्थित करनडीह में हुआ। यहां उन्होंने जाहेर थान में विधिवत पूजा-अर्चना की और पंडित रघुनाथ मुर्मु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री उनके साथ नज़र आए।
जाहेर थान में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जाहेर थान समिति और ऑल इंडिया रायटर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं हैं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से ओलचिकी लिपी के सौ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Next Story





