गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव पर भारत का विरोध

  • whatsapp
  • Telegram
गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव पर भारत का विरोध
X




भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में 7 जून को प्रस्तावित तथाकथित 'आम चुनाव' को लेकर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान सहित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि 1947 में जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण, वैध और अपरिवर्तनीय विलय के आधार पर इन क्षेत्रों पर भारत का अधिकार स्थापित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों में चुनाव कराने की कोशिशें, वहां जारी गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों, राजनीतिक दमन, आर्थिक शोषण और नागरिक स्वतंत्रताओं के हनन जैसे मुद्दों को छिपा नहीं सकतीं।

भारत ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का भौतिक या प्रशासनिक परिवर्तन करने के प्रयास पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से यह तथ्य नहीं बदल सकता कि पाकिस्तान भारतीय क्षेत्रों पर अवैध कब्जा बनाए हुए है। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को खाली करने की बात दोहराई है।




Next Story
Share it