सीबीएसई ने बाहरवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और सवालों के पुनः मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल तक बढ़ाई

  • whatsapp
  • Telegram
सीबीएसई ने बाहरवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और सवालों के पुनः मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल तक बढ़ाई
X

अजमेर, 6 जून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बाहरवीं कक्षा परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और सवालों के पुनः मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी सात जून मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह पोर्टल देश भर में लाखों विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं में सत्यापन, अंक पुनः मूल्यांकन और पुनर्गणना जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दो जून 2026 को शुरू किया गया था।

Next Story
Share it