पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता

  • whatsapp
  • Telegram
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता
X




पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और हालिया हमलों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत ने सोमवार को एक बार फिर कूटनीतिक समाधान और तत्काल तनाव कम करने का आह्वान किया है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में पश्चिम एशिया में हो रहे हमलों पर गहरा खेद व्यक्त किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि यह संघर्ष 100 दिनों से अधिक समय से चल रहा है, जिससे भारी मानवीय संकट पैदा हो गया है। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में हो रहे हालिया सैन्य घटनाक्रम को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अत्यंत चिंता का विषय बताया।

इसके अलावा मंत्रालय ने कहा- लंबे समय से चल रहे इस युद्ध ने आम नागरिकों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है और इससे अत्यधिक पीड़ा हुई है। भारत ने साथ ही आगाह किया है कि इस संघर्ष का वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। भारत ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाएं, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और शांति व स्थिरता बहाल करने के लिए जारी बातचीत को कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ाएं।




Next Story
Share it