फ्रांस: पीएम मोदी के स्वागत को लेकर भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह

  • whatsapp
  • Telegram
फ्रांस: पीएम मोदी के स्वागत को लेकर भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह
X




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे को लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि वे उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फ्रांस में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपने स्नेह और सम्मान का इजहार करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। समुदाय के लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत का अवसर उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा, जिसे वे अपने जीवन का यादगार क्षण मानते हैं। भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए भारत की सांस्कृतिक विरासत और एकता का संदेश भी दिया।

बाइट: भारतीय समुदाय, फ्रांस

Next Story
Share it