पीएम मोदी का नीस दौरा संपन्न, भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस (Nice) शहर का दौरा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विस्तृत बातचीत...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस (Nice) शहर का दौरा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विस्तृत बातचीत...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस (Nice) शहर का दौरा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विस्तृत बातचीत की और भारत-फ्रांस के बीच विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के मकसद से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
यह दौरा दोनों देशों के आपसी संबंधों में एक अहम कदम साबित हुआ। दोनों देशों ने इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रणनीतिक प्रौद्योगिकी, व्यापार और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान पर केंद्रित एक महत्वाकांक्षी एजेंडा पेश किया। इस दौरे की एक विशेष बात ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030’ को अपनाना रहा, जो आने वाले वर्षों में अहम और उभरती हुई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए दिशा-निर्देश का काम करेगा। गौरतलब है कि फ्रांस के बाद, प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाक गणराज्य की राजकीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह अपने समकक्ष के साथ बातचीत के जरिए आपसी सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे।





