निडर होकर बिना चिंता के परीक्षा में बैठें- धर्मेंद्र प्रधान
जून 21, नई दिल्ली:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष परीक्षा का भरोसा दिलाया है।...

X
जून 21, नई दिल्ली:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष परीक्षा का भरोसा दिलाया है।...
जून 21, नई दिल्ली:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष परीक्षा का भरोसा दिलाया है। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि निडर होकर, बिना चिंता के परीक्षा में बैठें, आप निश्चित रूप से अच्छा करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे NTA, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, भारतीय शिक्षा क्षेत्र और खासकर भारत के छात्रों पर पूरा भरोसा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- जल्द ही लगभग 22 लाख छात्र NEET परीक्षा देंगे। निडर होकर, बिना चिंता के बैठें और आप निश्चित रूप से अच्छा करेंगे। छात्रों के लिए यही मेरी शुभकामनाएं हैं।
Next Story