आगराः ऑपरेशन अमिस्ताद, वेनेजुएला की मदद को पहुंची भारतीय सेना, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

  • whatsapp
  • Telegram
आगराः ऑपरेशन अमिस्ताद, वेनेजुएला की मदद को पहुंची भारतीय सेना, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
X



वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने एक बार फिर मानवता और वैश्विक सहयोग की मिसाल पेश की है। ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत आगरा स्थित भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की विशेष मेडिकल टीम राहत और बचाव कार्य के लिए वेनेजुएला रवाना हो गई है।

हिंडन एयरबेस से भेजी गई इस टीम में 9 मेडिकल ऑफिसरों सहित विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मी शामिल हैं। मिशन के साथ करीब 6 टन अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण, दवाइयां और मानवीय राहत सामग्री भी भेजी गई है।

यह टीम भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में घायलों का इलाज करेगी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता स्वदेशी भीष्म क्यूब है, जो कुछ ही मिनटों में पोर्टेबल फील्ड हॉस्पिटल में बदल जाता है। यह एक साथ 200 मरीजों को ट्रॉमा केयर, इमरजेंसी सर्जरी और आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम है।

Next Story
Share it