अमित शाह का गुजरात दौरा, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

  • whatsapp
  • Telegram
अमित शाह का गुजरात दौरा, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
X



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं। आज वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और जनहित से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

अमित शाह साबरमती विधानसभा के बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रभारियों के चिंतन शिविर में शामिल होंगे। इसके अलावा, वह शाम को पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।

यह एक डिजिटल पहल है, जिसे परिवारों, खासकर कमजोर और जरूरतमंद लोगों की ट्रैकिंग और निगरानी के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सके।

Next Story
Share it