भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के नागरिक इलाकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की
भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 36 नागरिकों की मौत हुई...
X
भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 36 नागरिकों की मौत हुई...
भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 36 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 163 अन्य घायल हुए हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। मंत्रालय ने कहा कि यह पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।
भारत ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।
Next Story