वित्त मंत्री ने फ्रांस में भारतीय समुदाय को किया संबोधित
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस के शहर मार्सेय में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

X
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस के शहर मार्सेय में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस के शहर मार्सेय में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर उनसे बातचीत की।
अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने भारत और फ्रांस के बीच लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय समुदाय अपनी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों के माध्यम से भारत की सकारात्मक पहचान को मजबूत कर रहा है।
निर्मला सीतारमण ने प्रवासी भारतीयों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भागीदार बताया।
Next Story





