भाजपा अध्यक्ष का लखनऊ दौरा, कई कार्यक्रमों मे होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को धार देने में जुटी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ के...

X
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को धार देने में जुटी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ के...
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को धार देने में जुटी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे और अंतिम दिन वो आज राजधानी में यूपी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे।
इस दौरान वह पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी कई बैठकें करेंगे। इन बैठकों में पार्टी की रणनीति और नवगठित प्रदेश इकाई के संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा होगी। इसके अलावा वह यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ भी बातचीत करेंगे।
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष बीजेपी शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह पीर नगर स्थित बीजेपी बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर जाएंगे और बूथ स्तर के संगठन और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।
Next Story





