श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद में सुलह वार्ता विफल
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही मस्जिद ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुलह का प्रयास सफल नहीं हो सका। विशेष लोक अदालत में हुई सुनवाई...
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही मस्जिद ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुलह का प्रयास सफल नहीं हो सका। विशेष लोक अदालत में हुई सुनवाई...
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही मस्जिद ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुलह का प्रयास सफल नहीं हो सका। विशेष लोक अदालत में हुई सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष उपस्थित नहीं हुआ, जबकि हिंदू पक्ष ने अपना पक्ष रखा। हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रस्ताव दिया कि यदि मुस्लिम पक्ष विवादित ढांचा हटा ले, तो ईदगाह निर्माण के लिए अन्य स्थान पर भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है। दोनों पक्षों की मौजूदगी नहीं होने के कारण कोई समझौता नहीं हो सका।
अब विशेष लोक अदालत अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजेगी। इसके बाद 21 से 23 अगस्त के बीच सुप्रीम कोर्ट में आयोजित विशेष लोक अदालत में मामले की सुनवाई होगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह विवाद से जुड़े अब तक 18 वाद इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित हैं। इसी बीच कुछ याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिकाएं दाखिल कर आपसी समझौते के माध्यम से विवाद सुलझाने की मांग की थी। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में विशेष लोक अदालत के माध्यम से सुलह का प्रयास कराने के निर्देश दिए थे।





