अमित शाह सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस समारोह में लेंगे भाग
आज सहकारिता मंत्रालय का पांचवां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में कई महत्वपूर्ण पहलों का शिलान्यास...

आज सहकारिता मंत्रालय का पांचवां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में कई महत्वपूर्ण पहलों का शिलान्यास...
आज सहकारिता मंत्रालय का पांचवां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में कई महत्वपूर्ण पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
यह समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "सहकार से समृद्धि" के विजन और अमित शाह के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। पिछले पांच साल में मंत्रालय ने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, सहकारी बैंकों, डेयरी सहकारी समितियों, शहरी सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्थाओं और बहु-राज्य सहकारी समितियों के लिए कई परिवर्तनकारी पहलें की हैं।
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत 232 अन्न भंडारण गोदामों का हस्तांतरण, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 50,000 पैक्स का ई-पैक्स में अपग्रेड किया जाएगा, जो जमीनी स्तर की सहकारी संस्थाओं के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह समारोह किसानों, महिलाओं, युवाओं, छोटे उत्पादकों, डेयरी किसानों, शहरी सहकारी संस्थाओं और ग्रामीण संस्थाओं को "सहकार से समृद्धि" तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विजन से जोड़ने वाले सहकारी इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।





