विदेश मंत्री एस. जयशंकर न्यूयॉर्क और ब्रसेल्स दौरे पर पर रहेंगे

  • whatsapp
  • Telegram
विदेश मंत्री एस. जयशंकर न्यूयॉर्क और ब्रसेल्स दौरे पर पर रहेंगे
X


विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर खाड़ी देशों की यात्रा के बाद अब अमेरिका और बेल्जियम के दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, डॉ. जयशंकर आज न्यूयॉर्क पहुंचेंगे, जहां वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्ष 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान का शुभारंभ करेंगे।



न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।



इसके बाद डॉ. जयशंकर बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स का दौरा करेंगे। वहां वह 14 और 15 जुलाई को आयोजित भारत-यूरोपीय संघ (EU) व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (Trade and Technology Council) की तीसरी बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान वह यूरोपीय संघ और बेल्जियम के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

Next Story
Share it