केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम निर्यात शुल्क की नई दरें की जारी

  • whatsapp
  • Telegram




पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात शुल्क की नई दरें अधिसूचित कर दी हैं। नई दरें आज से प्रभावी हो गई है। इसके तहत पेट्रोल के निर्यात पर 2 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर, डीजल पर 15 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ के निर्यात पर 14 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया गया है।

सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और कच्चे तेल व पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा हर 15 दिन में करती है और उसी आधार पर शुल्क में बदलाव करती है। इस फैसले का उद्देश्य देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना है।

हालांकि, घरेलू बाजार में उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए आम लोगों पर इसका तत्काल कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Next Story
Share it