मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की

  • whatsapp
  • Telegram
मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की
X




मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी दिन के दौरान मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

गुजरात, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आज तेज बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और राजस्थान में आज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

Next Story
Share it