मानसून सत्र का तीसरा दिन, दोनों सदनों में अहम विधेयक सूचीबद्ध

  • whatsapp
  • Telegram
मानसून सत्र का तीसरा दिन, दोनों सदनों में अहम विधेयक सूचीबद्ध
X




संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। लोकसभा की आज की कार्यसूची में उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को चर्चा के लिए पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध है। इस विधेयक को सोमवार को विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया था। इस विधेयक के माध्यम से उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन अधिनियम, 1956 में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव है।

वहीं राज्यसभा की कार्यसूची में राष्ट्र-गौरव अपमान-निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए जाने और विचार तथा पारित किए जाने के लिए सूचीबद्ध है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधेयक को पेश करेंगे। इसके माध्यम से राष्ट्र-गौरव अपमान-निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही दोनों सदनों में कई अन्य अहम विधायी कार्य भी सूचीबद्ध है।

Next Story
Share it