राष्ट्रपति मुर्मु को बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित

  • whatsapp
  • Telegram
राष्ट्रपति मुर्मु को बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित
X


रोमानिया के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक और प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज़ (ASE) ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षा, भारत-रोमानिया संबंधों और वैश्विक सहयोग पर अपने विचार साझा किए।



अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने जीवन के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों वाले एक छोटे से गांव में जन्म लेने के बावजूद शिक्षा ने उनके जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि वह अपने गांव की पहली लड़की थीं, जिसने कॉलेज तक की पढ़ाई पूरी की।

Next Story
Share it