राष्ट्रपति ने मंजूर किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

  • whatsapp
  • Telegram
राष्ट्रपति ने मंजूर किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा
X


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

रवनीत सिंह बिट्टू 11 जून 2024 से रेल राज्य मंत्री के पद पर कार्यरत थे। उनके पास खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का भी प्रभार था।बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल इसी वर्ष 21 जून को समाप्त हो गया था। पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा।

बिट्टू 2024 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उसी वर्ष उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।उन्हें राजस्थान से राज्यसभा की उस सीट के शेष कार्यकाल के लिए मनोनीत किया गया था, जो कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। आधिकारिक बयान में उनके इस्तीफे के कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।


Next Story
Share it